पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जमानत मिलने पर पत्नी श्रीकला ने कानून पर भरोसा जताया

आदेश कुमार मिश्र की रिपोर्ट
जौनपुर। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद उनकी पत्नी श्रीकला ने कहा कि उन्हें उनकी रिहाई की बहुत खुशी है. उन्हें कानून पर पूरा भरोसा था. उन्होंने आगे कहा कि सारे केस फर्जी थे. श्रीकला ने पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप सबकी रक्षा करते हैं, आपकी सरकार में मेरे मंगलसूत्र और सिंदूर पर संकट है, प्रधानमंत्री जी रक्षा कीजिए. बता दें, श्रीकला धनंजय सिंह को बहुजन समाज पार्टी ने (बीएसपी) जौनपुर से टिकट दिया है. धनंजय सिंह की पत्नी ने कोर्ट का आभार जताते हुए कहा कि हमें न्याय देने के लिए कोर्ट का आभार. हालांकि उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जब से बीजेपी के कैंडिडेट जौनपुर में आए हैं तभी से उनके पति के खिलाफ षड्यंत्र किया जाने लगा. कोर्ट ने जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की सात साल की सजा पर रोक लगाकर उन्हें जमानत दे दी है. अपहरण और रंगदारी मामले में आरोप के चलते धनंजय सिंह को 7 साल की सजा हुई थी. धनंजय सिंह ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी. लेकिन जहां हाईकोर्ट ने धनंजय सिंह को राहत दी है वहीं वो कोर्ट ने निचली अदालत के उनके चुनाव न लड़ने के आदेश को बरकरार रखा है. जिसके चलते अब धनंजय सिंह जेल से बाहर आ सकते हैं लेकिन लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. और पूर्व सांसद को जमानत मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल व्याप्त है।
