भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बीएसए ने चुनावी पाठशाला में पढ़ाया मतदान का महत्व, मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु किया प्रेरित

0 9

भारतीय सहारा

जौनपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में चल रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड धर्मापुर के परिषदीय विद्यालयों पर चुनावी पाठशाला आयोजित कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
इसी कड़ी में कम्पोजिट विद्यालय पचहटिया में चुनावी पाठशाला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जहाँ लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया तथा “घर आजा परदेसी” कार्यक्रम के अन्तर्गत बाहर रह रहे श्रमिकों को आमंत्रण पत्र प्रेषित कर तथा विडियो काल कर लोगों को घर आकर आगामी 25 मई को मतदान करने हेतु अनुरोध किया गया।
उपस्थित लोगों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मतदान करने की शपथ दिलाते हुए स्वयं मतदान करने व अन्य लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक करने हेतु संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए बताया कि मतदान हम सभी के लिए कितना आवश्यक है। मतदान का प्रयोग हमें अवश्य करना चाहिए अपने मतदान के प्रयोग से हम अपने देश के लिए जनप्रतिनिधि का चुनाव करते हैं, चुना हुआ जनप्रतिनिधि ही हमारे देश को चलाता है साथ ही देश का विकास करता है जो हम सबके लिए बहुत ही आवश्यक है। हम सभी को अपने मतदान का प्रयोग ज़रुर करना चाहिए ताकि हम सही निर्णय के साथ सही चुनाव कर सकें।
उन्होंने घर आजा परदेसी कार्यक्रम के तहत मुम्बई, बंगलौर रह रहे यहाँ के कई मतदाताओं से विडियो काल पर बात कर 25 मई को मतदान करने हेतु आमंत्रित किया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर अरविंद कुमार यादव, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, प्रधानाध्यापक, बीएलओ, शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित छात्र छात्राएं एवं अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More