Mahua Moitra: ‘लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI जांच का दिया आदेश’; निशिकांत दुबे ने किया बड़ा दावा

संसद में सवाल के बदले पैसे के मामले में महुआ मोइत्रा को लेकर भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज मेरी शिकायत को सही मानते हुए लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI को जांच करने का आदेश दिया। यानि चंद पैसों के लिए तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद ने हीरानंदानी के साथ भ्रष्टाचार व देश की सुरक्षा को गिरवी रखा। इस पोस्ट की शुरुआत उन्होंने सत्यमेव जयते और अंत जय शिव लिखकर की।
सत्यमेव जयते
आज मेरे शिकायत को सही मानते हुए लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI को जॉंच करने का आदेश दिया । यानि चंद पैसों के लिए तृणमूल कॉंग्रेस की पूर्व सांसद ने हीरानंदानी के साथ भ्रष्टाचार व देश की सुरक्षा को गिरवी रखा। जय शिव pic.twitter.com/hzxHpqN1Mr— Dr Nishikant Dubey(Modi Ka Parivar) (@nishikant_dubey) March 19, 2024
