भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बांके बिहारी मन्दिर में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, एक अन्य अचेत

0 7

धर्मेंद्र की रिपोर्ट

वृंदावन,मथुरा। रंगभरनी एकादशी से पहले ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भीड़ का दवाब बढ़ने से सारी व्यवस्था बेपटरी हो गई है। इसी बीच मंदिर के मुख्यद्वार पर अचानक तबीयत बिगड़ने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई।जबकि एक अन्य को बेहोशी की हालत में अस्पताल भिजवाया गया है। यहां बताते चलें कि प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी से रंगों की होली का आगाज होता है। लेकिन उससे पहले ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हुए। इसी बीच मंदिर के मुख्यद्वार गेट नंबर एक समीप मुंबई कोलीवाड़ा निवासी सुनील मगो की अचानक तबियत बिगड़ने पर मंदिर के कर्मचारियों द्वारा पुलिस के सहयोग से सौ शैय्या अस्पताल एंबुलेंस से भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि 68 वर्षीय सुनील मगो अपने परिजनों और भक्तो के समूह के साथ वृंदावन किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इनका ग्रुप लोई बाजार स्थित बसंती बाई धर्मशाला में ठहरा हुआ है। इनमें से सुनील सुबह दर्शन करने मंदिर गए थे। तभी यह घटना घटित हो गई। इस घटना के कुछ देर बाद ही गेट नंबर दो पर भी दिल्ली निवासी विशाल किन्नर अचानक अचेत हो गए। अपने दो साथियों के साथ वृंदावन दर्शनार्थ आए विशाल को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि सुनील मगो श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर दर्शन आए हुए थे, दर्शन करने बाद मन्दिर के बाहर चबूतरे पर आराम कर रहे थे तभी उन्हें हार्टअटैक आ गया जिन्हें अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More