भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

2 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) ने किया कलेक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन

0 20

सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट

बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी पवन तेवतिया व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित कर ज्ञापन संबंधित अधिकारी को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन (संपूर्ण भारत) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी पवन तेवतिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने किसानों की बिल माफी का ऐलान किया था, मगर आज भी किसानों के ट्यूबवेल के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उनके बिल में कोई माफी नहीं हुई है। महिला पहलवानों के द्वारा जो प्रदर्शन किया जा रहा है उसमें कुछ लोग जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत के कार्यकर्ताओं ने खुली चेतावनी दी अगर किसानों को बिल माफी नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार को भुगतना होगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More