भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

नवागत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कोषागार के डबल लॉक में जिलाधिकारी जौनपुर का पदभार ग्रहण किया

0 15

भारतीय सहारा

जौनपुर (सू.वि.)। नवागत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कोषागार के डबल लॉक में जिलाधिकारी जौनपुर का पदभार ग्रहण किया।
नवागत जिलाधिकारी वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। श्री अनुज कुमार झा मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के मूल निवासी है। उन्होंने बताया कि 2002 में स्नातक की पढाई के उपरान्त 2003 से विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ ।
नौकरी करने के दौरान ही यू.पी.एस.सी. की तैयारी की 2009 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ। उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के रुप में जनपद झासी में, ज्वाइट मजिस्ट्रेट के रुप में जनपद मुरादाबाद में, यू0पी0आर0आर0डी0ए0 के सी.ई.ओ., एडिशनल कमिश्नर मनरेगा, निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, निदेशक, पंचायती राज उ0प्र0 लखनऊ एवं मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), उ0प्र0 लखनऊ के रुप में सेवा दे चुके है। जिलाधिकारी के रूप में अयोध्या, महोबा, बुलन्दशहर, कन्नौज, रायबरेली में सेवा दे चुके है।
पदभार ग्रहण करने के उपरान्त जिलाधिकारी ने पत्रकार बंधुओं से बात-चीत करते हुए बताया कि मेघालय चुनाव में प्रेक्षक तैनात थे, चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के बाद आज जौनपुर जिलाधिकारी के रूप में चार्ज लिया है। उन्होंने कहा कि जन समस्यायों को त्वरित गति से समाधान करना, केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ शासन की मंशा के अनुकूल जनता तक पहुंचना उनकी प्राथमिकता होगी
उन्होंने कहा कि जनता दर्शन, थाना दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से जन समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More