भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जनपद में चल रही प्रमुख निर्माण कार्यो एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की

0 7

भारतीय सहारा

जौनपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जनपद में चल रही प्रमुख निर्माण कार्यो एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 01 घण्टा जनता दर्शन में अवश्य बैठे और आमजनमानस की समास्याओं को सुनते हुए शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये।
उन्होंने कहा कि कार्यालय के बाहर बैठने का समय अनिवार्य रुप से अंकित कराए, जिससे आमजनमानस को समस्या न उत्पन्न हो।
जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग के द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यो से अवश्य अवगत कराए।
सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय पोर्टल पर डाटा फिडिंग का कार्य ससमय कराया जाये और समस्त अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन इमानदारी और निष्ठा पूर्वक करे।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इस दौरान जिलाधिकारी ने आकांक्षात्मक ब्लाकों के प्रगति की समीक्षा की और जनपद में चल रही बड़ी परियोजनाओं की जानकारी सम्बन्धित अधिकारीगण से प्राप्त की ।
गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी , एडीओ पंचायत एवं पशुधन प्रसार अधिकारी की संयुक्त टीम पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण करें।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट भवन एवं अधिकारियों के न्यायालयों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More