ब्रेकिंग न्यूज, नेपाल में समेत भारत के 6 राज्यों में आया भूकंप, रात को करीब 3 बजे नेपाल में भूकंप के फिर झटके महसूस किए गए
दिल्ली। नेपाल में समेत भारत के 6 राज्यों में आया भूकंप, दिल्ली, NCR, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, मणिपुर में आया भूकम्प, अभी भी आ रहा है , रुक रुक कर भूकम्प। समाचार एजेंसी एएनआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि दोती जिले में हादसा घर गिरने के बाद हुआ, जिसमें तीन लोगों ने जान गंवा दी थी। मौत का आंकड़ा अब 6 पर पहुंच गया है। खास बात है कि बुधवार को 24 घंटों के अंतराल में नेपाल 4 बार हिला। रात को करीब 3 बजे नेपाल में भूकंप के फिर झटके महसूस किए गए। हालांकि, इसकी तीव्रता पहले से कम 3.5 दर्ज की गई है। इससे पहले रात करीब 9 बजे और कुछ समय बाद 3.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया। मंगलवार सुबह भी देश में भूकंप आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 मापी गई थी।(साभार)।
