भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मोदनवाल समाज के नगर अध्यक्ष आनंद जी व विक्की कुमार महामंत्री चुने गए,मोदनवाल समाज ने बेटियों की शिक्षा पर दिया बल

0 38

राकेश मौर्य की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर(जौनपुर)। नगर के कटरा मोहल्ला स्थित राधे श्याम पैलेस में सोमवार की देरशाम को कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल (हलवाई) समाज की एक बैठक मेहंदी लाल मोदनवाल की अध्यक्षता में आहूत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मोदनसेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में वक्ताओं ने मोदनवाल समाज को राजनीतिक में भी बढ़-चढ़कर आगे आने की बात कही। साथ ही बेटियों को शिक्षित करने पर भी बल दिया गया।
बैठक में समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से आनंद जी मोदनवाल (लवकुश) को नगर अध्यक्ष, विक्की मोदनवाल (पत्रकार)को महामंत्री, रवि मोदनवाल को उपाध्यक्ष, उमेश मोदनवाल व नगेंद्र मोदनवाल को संरक्षक, स्वतंत्र मोदनवाल को कोषाध्यक्ष तथा राजेश मोदनवाल (पप्पू नेता) को सूचना प्रसारण मंत्री को चुना गया। नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष आनंद जी मोदनवाल ने कहां कि समाज के लोग जो जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। साथ ही समाज को एकजुट करने कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मम्मी वाचक महामंत्री विक्की कुमार मोदनवाल ने कहा कि मोदनवाल समाज अब शिक्षा क्षेत्र में बेटा- बेटी का भेदभाव मिटाकर आगे बढ़ रहे हैं, यह गर्व की बात है। अब हमें राजनीतिक पकड़ मजबूत करनी है। इसके लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने गरीब परिवार के बेटियों की शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया। संरक्षक उमेश मोदनवाल ने एकल परिवार की जगह संस्कार युक्त संयुक्त परिवार को एकजुट करने की सलाह दिया।
उपस्थित समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। बैठक की अध्यक्षता हनुमान प्रसाद मोदनवाल तथा संचालन विक्की मोदनवाल ने किया।
इस अवसर पर सत्यनारायण कल्लू, शिव कुमार मोदनवाल ,संतोष मोदनवाल ,अनूप मोदनवाल ,हनुमान प्रसाद मोदनवाल, दीपक मोदनवाल, महेश मोदनवाल ,संतोष मोदनवाल, अनिल मोदनवाल, मेहंदी लाल मोदनवाल, मनोज मोदनवाल, बबलू मोदनवाल व बंटी मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More