स्वर्ण पदक जीतकर किया जिला बुलंदशहर का नाम रोशन

सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट
बुलंदशहर । ड्यूक मार्शल एकेडमी खुर्जा के दो खिलाड़ियों ने दिल्ली एनसीआर के जनकपुरी पश्चिम आर्य समाज मंदिर C3 मे आयोजित कराटे चैंपियनशिप में भाग लिया। जिसमे मानव पाठक, अरज़ान खान ने प्रतिभाग किया जिसमे दोनो ने स्वर्ण पदक जीत कर खुर्जा का नाम रोशन किया एकेडमी के कोच कुर्बान खान ने बताया कि इस चैंपियनशिप मे 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसका शुभारंभ पूर्व कर्नल विक्रांत जी ने कराया खुर्जा लौटने पर एकेडमी के सभी पदाधिकारियों ने उनका उत्साह वर्धक किया ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
