मेघ वर्षा की आस मे बच्चों ने किया पुरानी परम्परा “काल कलौती”” को जागृत

भारतीय सहारा संवाददाता
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के सबेली गांव में गर्मी से बेहाल बच्चों ने इंद्र भगवान को खुश करने के लिए मेघ वर्षा की आस मे बच्चों ने पुरानी परम्परा “काल कलौती”” को जागृत किया। वर्षा के लिए बच्चे गांव में घूमकर लोगों के दरवाजे के सामने वस्त्र उतारक जमीन पर पानी डालकर लोट रहे थे। जमीन पर लैटते समय बच्चों ने नारा लगाया काल कलवती उज्जर धोती, मेघा सारे पानी दे, नाही तो आपन नानी दे। वर्षों पुरानी परंपरा को एकबार सबेली के बच्चों ने दोहराते हुए लोगों को जागृत किया। बच्चों की अगुवाई में निशांत पाण्डेय ( छोटेलाल ), रवि कुमार, अमित पाण्डेय, नवनीत पाण्डेय, निखिल पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय सहित तमाम बच्चे काल कलौती”” को जागृत किया।
