भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भारतीय वैश्य चेतना महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने शिव गोविंद साहू, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव व प्रदेश मंत्री उमाशंकर हुए मनोनीत-

0 27

मुंगरा बादशाहपुर में भारतीय चेतना महासभा की हुई बैठक-

————————————–

भारतीय सहारा संवाददाता –

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के मोहल्ला गुड़हाई में स्थित नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के आवास पर भारतीय चेतना महासभा की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गांधी व प्रदेश अध्यक्ष सतीश गांधी की सहमति पर प्रदेश को और आगे बढ़ाने के लिए नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शिव गोविंद साहू को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष व राजीव ऊमरवैश्य को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा उमाशंकर चौरसिया को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि पूरे भारत में वह समाज 20 से 30 फ़ीसदी होने के बावजूद भी राजनीतिक भागीदारी में बहुत ठीक ढंग से दावेदारी नहीं हो पा रही है। इसके लिए भारतीय चेतना महासभा का गठन किया गया है। संगठन को प्रदेश से लेकर गांव स्तर तक और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गौरव की बात है कि हमारे मुंगरा बादशाहपुर के बहुमुखी प्रतिभा के धनी संगठन के प्रति निष्ठावान व कर्मठ व्यक्ति वाले चेयरमैन शिव गोविंद साहू को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है इससे संगठन को निश्चित रूप से लाभ होगा। वह समाज को राजनीतिक भागीदारी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सतीश गांधी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी जिला तहसील पदाधिकारी व नगर पदाधिकारियों का गठन जल्द से जल्द किया जाए ताकि आने वाले चुनावों में वैश्य समाज का भागीदारी समाज से सबसे ऊपर दिखाई दे। इस दौरान चेयरमैन शिव गोविंद साहू सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जिस उम्मीद के साथ प्रदेश का दायित्व सौंपा गया है। उस पर खरा उतरने का व हर संभव प्रयास करेंगे, और प्रदेश के विचारों का प्रचार-प्रसार करने व समाज के साथ-साथ राष्ट्र सेवा करने के लिए अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा से पालन करेंगे।
बैठक में आगामी 16 फरवरी को लखनऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान में आयोजित वेस्ट महाकुंभ को लेकर विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन व राष्ट्रीय महामंत्री नंदलाल साहू तथा संचालन आलोक कुमार गुप्ता ने किया ।इन्होंने दी बधाई सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), अरविंद कुमार बच्चा, मनोज कुमार ऊमरवैश्य, कृपा शंकर साहू, आर्किटेक्ट उमाशंकर गुप्ता, मनीष कुमार व वीरेंद्र कुमार आदि ने बधाई दी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More