भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

गाजियाबाद लोनी विधानसभा 53 हिंदू रक्षा दल प्रत्याशी अमित प्रजापति द्वारा तोड़ा गया आदर्श आचार संहिता कानून व नुकड़ सभा कर किया कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन

0 26

संदीप गुप्ता की रिपोर्ट

लोनी ,गाजियाबाद। लोनी विधानसभा से हिंदू रक्षा दल के प्रत्याशी अमित प्रजापति और उनके अज्ञात कार्यकर्ताओं ने विभिन्न 5 वार्डो में नुक्कड़ सभा में क्षेत्रवासियों से कॉविड गाइडलाइन्स के नियमो को तोडते हुए बिना मास्क के चुनाव प्रचार किया। जोकि चुनाव आचार संहिता का खुल्ला उल्लघन है। ओमोक्रॉन जैसी नई महामारी बढने का खतरा गाजियाबाद मे बढता जा रहा है, दूसरी ओर निरन्तर कोराना केसो मे वृद्धि देखने को मिल रही है। लेकिन नेता जी को जनता की कोई भी फिक्र नहीं है, उन्हें गाजियाबाद प्रशासन द्वारा जारी कोराना महामारी गाइडलाइन की जानकारी होते हुए भी वह विधायक प्रत्याशी अमित प्रजापति अपने कार्यकर्ताओं के साथ खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। और बिना मास्क के चुनाव प्रचार में व्यस्त है। आखिर गाजियाबाद के नेतागण चाहे वह सत्तापक्ष की हो या विपक्ष के वह आम जनता में महामारी फैलाने का कारण क्यों बन रहे हैं । आखिर लोनी विधानसभा की जनता को अब भगवान भरोसे ही छोड़ा जा सकता है,क्योंकि कोराना महामारी नया रूप लेकर आम नागरिकों के बीच में मौत का तांडव दिन प्रतिदिन रच रही है। अब तो गाजियाबाद और लोनी प्रशासन और चुनाव आयोग से ही उम्मीद है, कि वह ऐसे नेताओ से लोनी की जनता को बचाए । ऐसे कई अन्य राजनीतिक पार्टियों के अंक हम अपने समाचार पत्र में दर्शा चुके हैं जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई अब आगे देखते हैं कि प्रशासन इस बार क्या शक्ति लागू करता है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More