भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, आप की सरकार उ.प्र. में बनने के 24 घंटे के भीतर सभी को घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त, बकाया बिजली बिल होगा माफ

0 26

भारतीय सहारा संवाददाता –

लखनऊ। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय हो चुकी है। इस बीच आप नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राज्य में आप की सरकार बनने के 24 घंटे के भीतर सभी को घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। साथ ही बकाया बिजली बिल भी माफ किए जाएंगे।
आम आदमी पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए 100 संभावित उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बिना किसी के साथ गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More