मुंगरा बादशाहपुर मे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर, पीजी कालेज मे हैलीपैड बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर
भारतीय सहारा संवाददाता –
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम मुँँगराबादशाहपुर मे 20 सितम्बर को आयोजित होने से सार्वजनिक पीजी कालेज मुंगराबादशाहपुर में तैयारियां जोरों पर चल रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों ने मैराथन बैठक की जिसमे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गहन मंथन किया गया।
सार्वजनिक पीजी कालेज में हेलीपैड बनाने की तैयारियां जोरो पर चल रही है। सार्वजनिक इंटर कालेज मे कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। सीडीओ अंकुर शुक्ला, एडीएम राम प्रकाश, सीओ अतर सिंह, एसडीएम राजेश वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ,अधिशाषी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी, ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह ( फंटू ), नगरपालिका परिषद मुँँगराबादशाहपुर के अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ,जिलाध्यक्ष आयोजित मुख्यमंत्री के सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा नगर मंडल उपाध्यक्ष आलोक (गुप्ता पिंटू ) व बिशंबर दुबे बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया। हेलीपैड स्थल पर सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर भी विचार किया गया।



