भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

श्री विजयादशमी उत्सव सुप्त सामर्थ्य को जागने का पर्व – श्यामचरण

0 23


अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्थापना दिवस पर शस्त्र पूजा के साथ मनाई विजयादशमी उत्सव इस अवसर पर गोसाईगंज में सह प्रान्त सम्रग ग्राम विकास प्रमुख लालदास जी ने कहा विजय का प्रतीक है सम्पूर्ण राष्ट्र के अंत:करण में विजय की आकांक्षा जगाने और उसे पूर्ण करने तथा उसके लिए कटिबद्ध होकर खड़े होने का संदेश देने वाला यह दिवस है पौराणिक काल से ही इसका अपने देश मे ही विशेष महत्व रहा है मदोन्मत्त दैत्यों ने जब सम्पूर्ण भूमडल पर अत्याचारों आतंक की पारकष्ठा कर दी तब जनता ने आते स्वर में ब्रह्म,विष्णु और महेश की पुंजीभूत सम्मिलित शक्ति ने समस्त देवताओ के तेज के साथ एक प्रचण्ड शक्ति (दुर्गा) का रूपधारण कर उन आंतक कारी दैत्यों के विनाश कर जनता को सुख- शांति प्रदान की
पूरा में जिला कार्यवाह वेद प्रकाश जी कहा कि विजया दशमी का बड़ा ही खास महत्व है। मां दुर्गा के साथ ही इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। विजया दशमी के महत्व को बताने के साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे विश्व भारत की ओर आशा की निगाह से देख रहा है।
हिंदुत्व के मार्ग पर चल कर ही विश्व बंधुत्व को बढ़ावा दिया जा सकता है। कि सेना द्वारा दुश्मन देश मे घुसकर किये गये सर्जीकल स्ट्राइक के बाद जिस प्रकार से कुछ नेताओं द्वारा बद जुबानी की जा रही है, इसका सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। देश के विरुद्ध राजनीति कर राष्ट्र नीति को बेचने वालों को सबक सिखाने का संकल्प विजया दशमी कार्यक्रम में लिया जाना चाहिए सोहावल में जिला सेवा प्रमुख पुष्कर तिवारी ने कहा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ऐतिहासिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्र को एकजुट करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। तब छोटे-छोटे बच्चों को संगठित कर स्थापित किया गया ये संगठन वर्तमान में वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के स्वयं सेवकों को खुद की पहचान कर सद्कर्मो के साथ समाज की आवश्यकताओं को पूरा करना चाहिए। कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रवादी शक्तियों को और अधिक मजबूत होने की आवश्यकता है। देश विरोधी ताकतों को तभी विफल किया जा सकता है, जब हम सभी एकजुट होकर राष्ट्र विरोधी तत्वों का मुंह तोड़ जबाव देंगे
मसौधा एवं विष्णु नगर मिल्कीपुर में सह जिला कार्यवाह श्री आनंद जी ने कहा हम शास्त्र पूजन क्यों करते हैं हम हिंदुओं के प्रत्येक देवी देवताओं के हाथ में कोई ना कोई शास्त्र अवश्य मौजूद है लेकिन उन शास्त्रों का प्रयोग दुष्टो के दमन हेतु व सज्जनों को अभय प्रदान करने के लिए होता है इस संसार में सदैव दुष्ट शक्तियों राक्षसों दांतो और सज्जन शक्तियों देवों के बीच द्वन्द चलता आया है कभी-कभी दुष्ट शक्तियां अपना वाचर्य प्राप्त करती प्रतीत भी होती हैं परंतु पुनः सज्जन शक्तियों ने मसूरी आतंकी और दुष्ट शक्तियों पर विजय प्राप्त की है ईश्वर भी सदैव सज्जन शक्तियों के साथ रहते हैं।
विजयादशमी उत्सव में सह जिला संघ चालक राकेश,जिला प्रचारक शेलेन्द्र,खंड प्रचारक अभिषेक, खंड कार्यवाह अमित, खंड बौद्विक प्रमुख महेश उपाध्याय,जिला शारीरिक प्रमुख अनुपम पांडेय, खंड कार्यवाह मसौधा रजनीश सोहावल राजकुमार त्यागी पवन कौशल, सह जिला बौद्धिक प्रमुख रमेश,मानस,विवेक पांडेय ,इंदर्श,मोहित गुप्ता,हेमन्त गुप्त आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More