भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिले के लाल ने मां दुर्गा की प्रतिमा बनाकर लोगों का मन मोह लिया

0 23

सुजानगंज, जौनपुर । क्षेत्र के ग्राम पंचायत बराई निवासी राजन गुप्ता ने अपने प्रतिभा को निकालते हुए मां दुर्गा जी की प्रतिमा को कठिन परिश्रम से बनाने का प्रयास किया और लगभग सफल भी रहा दूर-दूर से लोग फोन के माध्यम से अपनी बुकिंग कराना शुरू कर दिए कि मां दुर्गा की प्रतिमा मुझे भी चाहिए मुझे भी चाहिए जब ऐसा मोबाइल फोन द्वारा फोन आया तो राजन गुप्ता की अभिरुचि और बढ़ गई और वह दिन और रात मिलकर अपने सहयोगी यों के साथ मां दुर्गा जी की प्रतिमा बनाने का संपूर्ण संकल्प लिया राजन गुप्ता के द्वारा बनाई गई मां दुर्गा जी की प्रतिमा को देखने के लिए दूरदराज

से भक्त गण पहुंचे और इन्होंने अपनी ग्राम पंचायत में भी भव्य पंडाल स्थापित कर दुर्गा जी की प्रतिमा को सुशोभित किया लगातार निरंतर तैयारी में लगे रहते हैं वहीं पर इस संबंध में जब राजन गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं 7 वर्ष की उम्र में ही यह ठान लिया था की मां दुर्गा जी की प्रतिमा एक छोटी सी बनानी है और मैंने बनाया जिसका रूप मनमोहक दिखा तभी से मेरी जिज्ञासा जगी और मैं प्रतिमा को बनाने में सफल रहा 12वीं की कक्षा पास कर मैं पूर्ण रूप से दिलो दिमाग से मूर्ति को बनाने में लग गया और प्रतिवर्ष लगभग 50 से अधिक मूर्तियां बनाया करता हूं और माता रानी की कृपा से जो भी मूर्ति में बनाता हूं बिग बी अलौकिक तेज देखने को मिलता है गणेश चतुर्थी पर मैं श्री गणेश जी की प्रतिमा बनाया करता हूं और मेरा मन बस प्रतिमा बनाने में ही लगता है । राजन गुप्ता के माता पिता श्री गौरी शंकर धाम सुजानगंज में चार्ट और छोले की दुकान लगाते हैं उनके माता-पिता मना करते थे कि यह नहीं कर पाओगे मूर्ति बनाने का कार्य तुम्हारे बस में नहीं है आओ दुकान देखो जहां से तुम्हारे पास पैसे आएंगे लेकिन उसकी अभिरुचि ज्योति वह प्रतिमा बनाने की तरफ आकर्षित हुई थी जिसने अपनी पूरी मेहनत और लगन से छोटी-छोटी मूर्तियां को बनाना शुरुआत किया और आज बड़ी मूर्तियों को बनाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है ज्ञात हो कि जनपद में कोलकाता आदि अन्य प्रांतों से कलाकार मूर्ति निर्माण के लिए प्रतिवर्ष आते हैं और राजन ने निर्णय लिया कि हम अपने क्षेत्र में अन्य प्रांतों के कलाकारों का सदैव सम्मान करेंगे और मैं अपनी रोजी रोटी के लिए एक छोटा सा रोजगार भी करता हूं शादी विवाह में जयमाला तथा पंडाल डेकोरेशन आदि का भी कार्यकर्ता जिसे मेरे परिवार की रोजी-रोटी चलती है और अपने घर पर रह कर के यह सब कार्यकर्ता यह मेरे और मेरे क्षेत्र के लिए बहुत ही अच्छी एक संदेश है कि हर कोई बच्चा किसी न किसी गुण से निपुण होता है मैंने भी शुरुआत से ही अपनी बाल्यावस्था से ही अपने माता-पिता को देखा है संघर्ष करते हुए और आज मैं संघर्ष कर भी रहा हूं इसलिए मैं सभी क्षेत्र के उन कलाकारों को बधाई देता हूं आप सभी लोग अपनी जिज्ञासा को जगाएं और अपनी अंतरात्मा की बात को सुनें जो दिल करें वही करना चाहिए। वहीं पर प्रतिभा कोनी करते देख क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त हुआ और लोग राजन गुप्ता के घर पहुंच कर बधाई देने लगे।

रिपोर्ट – जय प्रकाश तिवारी

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More