आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं इसके पीछे हजारों लाखों लोगों का बलिदान छुपा हुआ है – सचिव
फतेहपुर । संयुक्त महिला समिति”” द्वारा किया गया स्वतंत्रता दिवस पर देव (मैरिज लॉन )गार्डन फतेहपुर में ध्वजारोहण। कोरोनावायरस के चलते बहुत अधिक भीड़ भाड़ ना करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से आपस में सेलिब्रेट किया । समिति की सचिव उमा शरण गुप्ता ने बताया हम लोगों के लिए आज का पावन पर्व विशेष महत्व रखता है । 200 वर्ष की गुलामी के बाद हमारे वीर अमर शहीदों के बलबूते पर आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं इसके पीछे हजारों लाखों लोगों का बलिदान छुपा हुआ है

इसको भुलाया नही जा सकता है । हम लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं जो कि हम लोगों को यह विरासत में मिली है । कोरोनावायरस के चलते हम लोग इसे बहुत भीड़-भाड़ के साथ नहीं मना सके पर दिलों में उत्साह अभी भी बरकरार है जिसको हम लोग सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समिति की सदस्यों के साथ इस पावन पर्व को ध्वजारोहण के साथ शुरू किया गया । महिलाओं ने देशभक्ति गीत भी गाए सभी को तुलसी के पौधे के साथ समिति के द्वारा सम्मानित भी किया गया । इस पावन पर्व पर समिति के सदस्यों ने वृक्षारोपण भी किया सभी को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर सोना शिवहरे, आशा त्रिपाठी ,गुंजन मोदनवाल, नमिता सिंह, ज्ञान यादव , सरिता सिंह, माला सिंह आदि उपस्थित रहे।
