भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर शहीदों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

0 24

बिंदकी, फतेहपुर । नगर और क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाया गया लेकिन कोरोनावायरस संक्रमण का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया । स्कूली छात्र छात्राओं के जुलूस नहीं निकले । कार्यक्रमों में भी भीड़ नहीं रही सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए सादगी से झंडारोहण किया गया । बावन इमली शहीद स्मारक में पहुंचे विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया वही नगर पालिका

परिषद भवन में चेयरमैन ने झंडारोहण किया इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर और क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का वातावरण दिखाई दिया परंतु कोरोनावायरस संक्रमण का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला । स्कूली छात्र छात्राओं के अन्य वर्षो की भांति जुलूस देखने को नहीं मिले । आयोजित कार्यक्रमों में भी भीड़ कम रहे सामाजिक दूरी का पालन दिखाई दिया । बिंदकी खजुहा मार्ग स्थित बावन इमली शहीद स्मारक में पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ,उप जिलाधिकारी आशीष कुमार, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर ,कांग्रेसी नेता विनोद द्विवेदी सहित तमाम लोग पहुंचे और देश को आजादी दिलाने के लिए अपनी जान निछावर करने वाले अमर शहीद ठाकुर जोधा सिंह अटैया समेत 52 अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा झंडारोहण पश्चात राष्ट्रगान भी गाया। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने लोगों से कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए अपील भी की कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करें सबसे बड़ा यही उपाय है नगर के नगर पालिका परिषद भवन में चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर ने झंडारोहण किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार नगर में सफाई व्यवस्था की जा रही है सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है ताकि कोरोनावायरस संक्रमण से रोकथाम हो सके उन्होंने लोगों से नगर के विकास पर सहयोग करने की बात कही तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार ने झंडारोहण किया इस मौके पर तहसील के सभागार कक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की आजादी को लेकर लोगों ने अपने विचार प्रकट किए इस मौके पर तहसीलदार गणेश सिंह यादव पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह मलिक नायब तहसीलदार विकास पांडे समाजसेवी लोकनाथ पांडे सहित कई लोग उपस्थित रहे। कोतवाली बिंदकी परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने झंडारोहण किया इस मौके पर लड्डू का वितरण भी किया गया वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉक्टर सुनील चौरसिया द्वारा झंडारोहण किया गया इसके अलावा व्यापार मंडल कंछल गुट द्वारा नगर के मुगल रोड में झंडारोहण किया गया जिसमें नगर अध्यक्ष मोना उमर मोहम्मद इम्तियाज अनूप गुप्ता उर्फ अन्नू अनूप अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे नगर के मूला देवी पार्क में सविता समाज द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम किया गया। नगर के तहसील रोड में स्थित बारात शाला के समीप कांग्रेश पार्टी द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम किया गया इस मौके पर कांग्रेसी नेता विनोद द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे इसके अलावा भी विभिन्न स्थानों पर झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More