भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

2022 में यूपी में सपा की सरकार बनाना लक्ष्य– विपिन यादव

0 35

सपा बिंदकी विधानसभा के सेक्टर व बूथ प्रभारियों की हुई बैठक
बिंदकी, फतेहपुर । समाजवादी पार्टी के बिंदकी विधानसभा के सेक्टर बाबू प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है कार्यकर्ता संगठन को और मजबूत करें ताकि आगामी 2022 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके
उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा हत्या लूट बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है ऐसे में लोग उत्तर प्रदेश की सरकार से तथा साथ में

केंद्र सरकार से पूरी तरह से ऊब चुके हैं लोग चाहते हैं कि सत्ता परिवर्तन हो उन्होंने समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर और बूथ प्रभारियों के अलावा मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि संगठन को अधिक से अधिक मजबूत करें ताकि पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बन सके इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर रीता प्रजापति सभासद बेदू गुप्ता चंद्रशेखर बेदी जंग बहादुर सिंह मखलू सुरेंद्र विश्वकर्मा इरफान यारियां महंगू निषाद सहित तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More