एडीओ एमआई समेत तीन मिले कोरोना संक्रमित मचा हड़कंप
बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा० राम जी पाण्डेय के निर्देशो के अनुपालन में मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० आर पी सिंह के निर्देश पर मंगलवार को विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर कार्यालय पर लगाए गए कोरोना जांच परीक्षण शिविर में 54 लोगों के एन्टीजेन्ट किट द्वारा कोरोनावायरस परीक्षण किया गया ।जिसमें एडीओ एम आई राजेश कुमार सिंह पुत्र रमेश सिंह 50 वर्ष ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राज कुमार पुत्र अमर नाथ 36 वर्ष एवं चालक मदन पुत्र राम जियावन 39 वर्ष के कोरोना पाज़िटिव पाए जाने पर विकास खण्ड कार्यालय में हड़कंप मच गया । स्वास्थ शिक्षा अधिकारी शिव शंकर एवं प्रतिरक्षण अधिकारी ध्रुव चंद्र चौधरी की देख रेख में आयोजित जांच शिविर में बीसीपीएम संतोष कुमार यादव ,लैब टेक्नीशियन बबुल्ली राम जाटव ,लैब असिस्टेंट मनोज कुमार यादव , लिपिक राजकुमार द्वारा कुल 54 लोगों की जांच की गई थी ।
