लाकडाउन का पालन मुँगराबादशाहपुर पुलिस ने सख्ती के साथ कराया
मुंगरा-बादशाहपुर ( जौनपुर ) । कोविड-19 महामारी तथा संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में शासन द्वारा प्रदेश में 10 जुलाई 2020 की रात्रि 10.00.बजे से 13 जुलाई 2020 के प्रातः 5.00 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस अवधि में जनपद में सभी कार्यालय, सभी शहरी एवं ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी पूर्णतया बंद रहेंगे। दवाइयों की दुकानें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। दुकानें पूर्व की

भांति खुली रहेंगी। समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत में सब्जियों एवं गल्ला दूध की आपूर्ति डोर स्टेप डिलीवरी के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया गया है। लाकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए मुँगराबादशाहपुर थाना की पुलिस पछरी मूस्तैदी के साथ पूरे नगर का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया । एस आई बृजबिहारी शुक्ला के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने आने – जाने वालों के साथ सख्ती से जाँच पड़ताल किया । नगर में दवा की दुकानों को छोड़कर लगभग सभी दुकानें बंद रहीं।
