कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से बचाव हेतु सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अयोध्या श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में कई राजपत्रित अधिकारियो व पुलिस द्वारा चलाया गया सम्पूर्ण जनपद में पैदल गस्त व चेकिंग अभियान

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। आज एसएसपी महोदय के द्वारा नगर क्षेत्र के साथ जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में संबंधित क्षेत्राधिकारीगण एवं प्रभारी निरीक्षक द्वारा भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न बाजारों, प्रमुख चौराहों व मार्गों आदि पर पैदल भ्रमण किया गया तथा कोरोना से सुरक्षा के दृष्टिगत लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।
जनपदीय पुलिस कोरोना महामारी से लड़ने के लिए आप के साथ कधां से कधां मिलाकर खड़ी है।
आम जनमानस से अपील:-
लाकडाउन के तीन मंत्र (S.M.S) सोशल डिस्टेंसिग, मास्क, सैनेटाइजर। 1- घरो से बाहर न निकले,केवल अपरिहार्य कारणों से ही बाहर मास्क लगाकर निकलें।
2- गली-मोलल्लो में अनावश्यक रूप से इकठ्ठा न हो। जनपद में धारा-144 लागू हैं,कही पर इकठ्ठा न हों।
3- आवश्यक वस्तुओ के लिए जिला प्रशासन द्वारा होम डिलवरी की व्यवस्था की गयी है जैसे दूध, दवाई, मास्क, सैनिटाइजर,फल ,सब्जी,आदि।
4- व्यापारी/दुकानदार जमाखोरी/कालाबाजारी न करें साथ ही साथ निर्धारित मूल्य से अतिरिक्त मूल्य पर बिक्री न करें।
5- पुलिस-प्रशासन सतर्क दृष्टि रखे हुए हैं, उल्लघंन करने पर आईपीसी (अधिनिययम संख्या-45 सन् 1860) की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।
6- अफवाह न फैलाएं, पुलिस को सूचित करें, कानून हाथ में न लें। किसी भी प्रकार की सूचना, समस्या और सुझाव अथवा कोई लाकडाउन धारा 144 का उल्लघंन या कालाबाजारी की सूचना आप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जारी किये गये चौकी प्रभारियों व थाना प्रभारियों अथवा 18 हजार स्थानों पर दिवालों पर लिखवायें गये नम्बरों पर ,यू.पी.112, अथवा एसएसपी,अयोध्या वाट्सअप नं0 8004143000,मीडिया सेल सी.यू.जी. न0-7839860554, पर दें। तथा अफवाह ना फैलाएं न फैलने दें।
