मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फ़ित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ईद उल फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईद-उल-फ़ित्र का त्योहार खुशी और मेल मिलाप का संदेश लेकर आता है,खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन चैन और सौहार्द का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सद्भाव और सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए मुख्यमंत्री जी ने लोगों से लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करते हुए घर पर ही नमाज पढ़ने और ईद मनाने की अपील की है।
