भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

माननीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश झेल रहे कॉलोनी वासी

0 28


अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। विधानसभा क्षेत्र में स्थित जनौरा ग्रामसभा की नाका पावर हॉउस के पीछे बसी कॉलोनी की मुख्य सड़क की हालत बरसों से जर्जर है जो की इतनी घनी आबादी से होते हुए रायबरेली मार्ग को भी जोड़ती है यह सड़क आज तक उपेक्षित पड़ी है और किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस तरफ नहीं गया है।सड़क निर्माण के लिए कितने ही आवेदन कॉलोनी वासियों ने नगर विधायक से लेकर सांसद व ग्राम प्रधान तक को दिया तथा विनम्र निवेदन भी किया किन्तु किसी भी जनप्रतिनिधि ने आज तक कॉलोनी वासियों के दर्द को नहीं समझा और गली आज भी उपेक्षित है और थोड़ी सी बरसात हो जाने पर ही इस सड़क पर पैदल चलना दुश्वारियों भरा हो जाता है।चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा लाख दावे भले ही किए जाते हो पर चुनाव बीत जाने के बाद आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने वोट लेने के लिए चुनाव के समय किये गए वादे को मूर्त रूप देने का प्रयास नहीं किया जिससे समस्त कॉलोनी वासी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More