भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अयोध्या जनपद के दुकानदारों को जिला प्रशासन का निर्देश

0 23


अरविंद सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। लाॅकडाउन 03 मेंं शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत जनपद के सभी दुकानदारों के लिए जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किया है कि समस्त दुकानदार अपनी दुकान के सामने सड़क पर अतिक्रमण ना करें और अपने-अपने दुकान के सामने दुकान खोलने का दिन और समय का नोटिस चस्पा करें ।
सभी दुकानदार अपने हाथों में ग्लब्ज व चेहरे पर फेस मास्क अवश्य पहनें। दुकानदारों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने दुकान के कर्मचारी व आने वाले ग्राहकों से शारीरिक दूरी का पालन अवश्य कराएं व अपनी दुकान के सामने साबुन व बाल्टी का पानी भी जरूर रखें।अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें और आने वाले ग्राहकों को भी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। इस संकट की घड़ी में राम नगरी अयोध्या को कोरोना मुक्त बनाए रखने के लिए सभी दुकानदारों व जनपद वासियों का सहयोग अपेक्षित है व इस कोरोना महामारी से लड़ने में अपनी सहभागिता बढ़ाएं।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More