डेढ़ महीने बाद खुली शराब की दुकान नहीं दिखी अपेक्षाकृत भीड़

अयोध्या,बीकापुर। जिले में लगभग डेढ़ महीने बाद खुली शराब की दुकानों पर शराब प्रेमियों की कई जगहों पर काफी भीड़ देखने को मिली। लेकिन बीकापुर स्थित शराब की दुकान पर दुकानदारों की अपेक्षा से कहीं कम दिखाई पड़े ग्राहक। शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों द्वारा एक मीटर की दूरी पर चूने द्वारा गोले बनाए गए थे, तथा बल्ली और रस्सी के सहारे बैरिकेटिंग भी की गई थी, जिससे भीड़ होने पर लोग लाइन में ही रहे और शारीरिक दूरी का पालन हो सके। लेकिन इक्का-दुक्का लोगों के ही दुकान पर पहुंचने से खाली पड़े रहे गोले। शाम को लगभग 5:30 बजे के बाद पहुंचने वाले ग्राहकों को नहीं मिल सकी शराब लोगों के द्वारा बताया गया कि लगभग 5:30 बजे के बाद दुकान की शटर बंद हो गई थी जिसके कारण लोगों कोदूसरे क्षेत्रों में संचालित दुकानों का सहारा लेना पड़ा।
