विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाएं/एनजीओ द्वारा पका पकाया भोजन अपने किचन में तैयार करा कर वितरित किया जा रहा है, जिनके किचेन की जांच किया जाना आवश्यक है- अपर जिलाधिकारी
जौनपुर (सू0वि) । अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित महामारी कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में जनपद में लाक डाउन लागू है। जनपद में गरीब मजदूरों एवं जरूरतमंदों को विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाएं/एनजीओ द्वारा पका पकाया भोजन अपने किचन में तैयार करा कर वितरित किया जा रहा है, जिनके किचेन की जांच किया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की देखरेख में समस्त स्वैच्छिक संस्थाओं/एनजीओ के किचन का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम गठित कर करा ले कि क्या किचन में भारत सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 सुरक्षा उपायों का पालन किया जा रहा है कि नहीं, सोशल डिस्टेंस के सिद्धांत का पालन किया जा रहा है कि नहीं ,सभी कार्यकर्ताओं कारीगरों द्वारा फेस मास्क अथवा गमछे का प्रयोग किया जा रहा है कि नहीं ,किचन में साफ-सफाई से भोजन तैयार किया जा रहा है कि नहीं,कार्य की गुणवत्ता गुणवत्ता ठीक है कि नहीं। निरीक्षण के उपरांत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया ।
