लाॅक डाउन में और सख्त हुआ अयोध्या का घेरा

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासनिक अमला और अधिक सख्त हो गया है इसी क्रम में आज बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आशीष तिवारी ने पुनः शहर में लाॅक डाउन की स्थिति का जायजा लिया और बाइक पर एक से अधिक सवारी व चार पहिया वाहन पर भी अधिक सवारी देखकर कड़ी फटकार लगाई तथा अधीनस्थ अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा नवीन सब्जी मंडी जाकर वहां पर भी शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए सब्जी के थोक विक्रेताओं को भी सख्त हिदायत दी।शारीरिक दूरी का पालन न करने पर मंडी लाइसेंस रद्द करने की भी चेतावनी दी। उन्होंने मंडी में टोकन सिस्टम लागू करने का भी निर्देश दिया और कहा कि टोकन सिस्टम से ही खरीद बिक्री करने वाले किसान व खुदरा दुकानदार नवीन मंडी में प्रवेश करेंगे जिससे मंडी में भीड़ न इकट्ठा हो और लोगों को सुगमता हो। उन्होंने कहा कि इसका पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
