खूंटा गाड़ने को लेकर दो सगे भाइयों मे हुए खूनी संघर्ष मे 1 की मौत
श्रावस्ती । खूंटा गाड़ने को लेकर दो सगे भाइयों मे खूनी संघर्ष हो गया । देखते ही देखते मारपीट हो गई । मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के थाना भिनगा कोतवाली क्षेत्र के परशुरामपुर खालसा गांव का है । जहाँ पर सुबह खूंटा गाड़ने को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल वृद्ध भाई को इलाज के लिए संयुक्त जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार मे आक्रोश के साथ मातम भी छा गया ।
