भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

निशुल्क राशन वितरण में घटतौली के आरोप में उचित दर की दुकान को उप जिलाधिकारी सदर ने किया निलंबित

0 29


अरविंद सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। उप जिलाधिकारी सदर आयुष चौधरी ने पूरा बाजार ब्लाॅक की ग्राम पंचायत मड़ना के उचित दर विक्रेता बृजेन्द्र यादव का लाइसेंस घटतौली के आरोप में निलंबित कर दिया। पिछले कई दिन पहले ही ग्रामीणों ने उक्त दुकान पर घटतौली की शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर उसकी जांच एसडीएम सदर ने जिला पूर्ति अधिकारी शोभनाथ यादव को सौंपी थी। रिपोर्ट मिलने में देरी होने पर एसडीएम ने घटतौली की शिकायत को स्वत संज्ञान में लिया और उचित दर विक्रेता की दुकान के लाइसेंस को निलंबित करके पूर्ति निरीक्षक को स्टाॅक सत्यापन की जांच करने का आदेश दिया है। उप जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जांच के दौरान अगर स्टाक में गड़बड़ी मिली तो उचित दर विक्रेता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जिला अधिकारी से अनुमोदन के बाद प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More