भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

चौकी प्रभारी विनोद राय ने बेसहारा लोगों को बितरित किया राशन सामग्री

0 18

बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । कोरोनावायरस महामारी से बचाव हेतु‌ केन्द्र सरकार द्वारा घोषित किए गए लाकडाउन के बीच सतहरिया के आसपास सड़क पर डेरा डाल कर लोहे के कृषि यंत्रों की बिक्री कर अपनी रोजी-रोटी चला रहे बेसहारा लोगों के फाका कसी करने की सूचना पर चौकी प्रभारी सतहरिया बिनोद कुमार राय ने अपनी दरियादिली एवं मानवीय संवेदनाओं को जगजाहिर करते हुए शनिवार को एक कुंटल गेहूं एवं 50 किलो चावल बितरित किया । चौकी प्रभारी के हाथों खाद्यान्न मिलने पर बंजारे खुशी से झूम उठे तथा उनके चेहरों पर मुस्कान छा गई ।इसके पूर्व पुलिस की गाड़ी देख बंजारों में हड़कंप मच गया ।वे इधर-उधर छिपने लगे तथा उनकी सांसें अटक गई ।उनकी जान में जान

तब लौटी जब चौकी प्रभारी विनोद राय ने उन्हें बुला बुला कर खाद्यान्न के पैकेट देना शुरू किया । इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी सतहरिया बिनोद कुमार राय ने बताया कि हमारे संज्ञान में आया कि लाकडाउन के कारण सड़क किनारे दुकान लगा कर अपनी रोजी-रोटी चला रहे गैर प्रांत से आए इन लोगों के पास खाने के लिए राशन तक नहीं है । जिसके कारण उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया । जिसके लिए शनिवार को एक कुंटल गेहूं और 50 किलो चावल वितरित किया गया । इसके साथ ही अन्य खाद्य सामग्री भी मुहैया कराया जा रहा है । चौकी प्रभारी के इस पुनीत कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है । इसके पूर्व चौकी प्रभारी ने बिरधौलपुर
में सेनेटाइज का वितरण कर लोगों को साफ सफाई रखने एवं घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More