समाजसेवी अरविन्द प्रताप सिंह ( मुन्ना सिंह ) एवं दीपू उपाध्याय के द्वारा सैकड़ो लोगो को खाद्य सामाग्री वितरण किया गया
जंघई, प्रयागराज । आज बाला बिल्डिंग मैटेरियल के मालिक अरविन्द प्रताप सिंह ( मुन्ना सिंह ) ने सैकड़ो जरूरत मंद परिवारों को खाद्य सामाग्री वितरण किए ।
जिसमे चावल आटा सरसो तेल साबुन बिस्किट नमक शक़्कर एवं मास्क आदि सामानो का वितरण किया गया जिसमे सेमरी चौका



एवं जंघई ग्रामसभा के जररतमंद परिवारों को खाद्य सामाग्री वितरण किया गया ।
वितरण के दौरान सामाजिक दुरी भी बनाई गई थी 1 मीटर की दुरी पर लगभग 100 गोले बनाए गए थे जिसमे लाभार्थियों को खड़ा किया गया था ।
खाद्य सामाग्री पाने के बाद सभी के चेहरे खिल उठे ।
सेनिटाइजर का प्रयोग कैसे करना है इसकी विशेष जानकारी थाना मीरगंज जंघई पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष शुक्ला ने दिया और लोगो को बताया भी की देश को लाकडाउन किया गया बगैर किसी जरुरी कार्य के बाहर ना निकले । इस मौके पर कांस्टेबल अंगद यादव कांस्टेबल राज तिवारी अवधेश तिवारी शामिल रहे ।
