भारतीय सहारा की खबर का असर, एस डी एम एवं सीओ ने लिया मंडी का जायजा, लगी भीड़ तो होगी कार्यवाही – एसडीएम
बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। कोरोनावायरस को लेकर लागू किए गए लाकडाउन के बाद भी मुंगराबादशाहपुर मंडी समिति परिसर में लगने वाली खरीददारों की भीड़ की खबर प्रकाशित किए जाने के पश्चात जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर आज शनिवार को उप जिलाधिकारी मछलीशहर अमिताभ यादव एवं पुलिस उपाधीक्षक मछलीशहर ए .के शुक्ल ने मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव के साथ मंडी समिति परिसर का जायजा लिया ।मंडी समिति परिसर में लगी भीड़ देख वह अचम्भित रह गए । उपजिलाधिकारी ने भीड़ भाड़ लगाने वालों से कड़ाई से

पेश आने का थानाध्यक्ष को निर्देश दिया । थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने सभी व्यवशायियों से निर्धारित डिस्टेंस बना कर रखने एवं माक्स का प्रयोग करने का निर्देश दिया । पुलिस ने भीड़ भाड़ लगाने वालों की खातिरदारी भी कर दिया । जिससे लोग तितर बितर हो गये । बताते चलें कि हिन्दी दैनिक *भारतीय सहारा * ने 27 मार्च को” घातक हो सकती है मंडी में लगने वाली भीड़ ” शीर्षक से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट पर खबर प्रमुखता से चलाया था ।जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने उप जिलाधिकारी मछली शहर अमिताभ यादव को मंडी समिति परिसर का जायजा ले कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया । जिसके अनुपालन में उप जिलाधिकारी मछली शहर अमिताभ यादव पुलिस उपाधीक्षक मछली शहर ए के शुक्ल ने थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव के साथ मंडी में छापे मारी कर उचित कार्यवाही किया ।मंडी समिति परिसर में भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने हेतु दो पुलिस कर्मियों की तैनाती भी कर दिया ।
