निर्भया: दरिंदों को फांसी, पवन जल्लाद ने पूरा किया पिता-दादा का सपना
निर्भया रेप केस के चारों दोषियों को फांसी दे दी गई है. शुक्रवार को चारों दोषियों को दिल्ली की तिहाड़ जेल में 20 मार्च सुबह 5.30 बजे फांसी के तख्ते पर लटकाया गया है. चारों दोषियों को फांसी पवन जल्लाद ने दी है. चारों को एक साथ फांसी देकर पवन जल्लाद ने रिकॉर्ड बना दिया है. क्योंकि इससे पहले तिहाड़ जेल में एक साथ चार फांसी नहीं दी गई थी. पवन जल्लाद ने उस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया. फांसी के बाद पवन जल्लाद अब खुश महसूस कर रहे हैं क्योंकि वे दोषियों को दो बार फांसी देने मेरठ से दिल्ली आ चुके थे, लेकिन उन्हें बेरंग लौटना पड़ा था क्योंकि कानूनी दांव पेंच के चलते फांसी बार-बार टल रही थी. लेकिन अब शुक्रवार को दोषियों की फांसी हो गई. पवन जल्लाद मेरठ से तीसरी बार दिल्ली पहुंचे थे. उन्हें दो दिन पहले ही फिर से बुलाया गया था.
