मुंगरा बादशाहपुर जिला बनाओ मोर्चा” की बैठक राजनाथ सिंह के निवास पर संपन्न
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । “मुंगरा बादशाहपुर जिला बनाओ मोर्चा” की बैठक राजनाथ सिंह के मुंगरा स्थित निवास पर हुई । बैठक मे मुंगरा बादशाहपुर जो जौनपुर में ही स्थित है, उसे जिला बनाने पर विस्तृत चर्चा


हुई । बैठक मे लोगों को संबोधित करते हुए पायलट आफीसर पूर्व अपर महानिदेशक भारत सरकार राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि क्योकि जौनपुर जिला पर जाने आने में पूरा दिन लग जाता है जो मुंगरा से लगभग 60 km दूरी पर है।
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि इस मोर्चे में मुंगरा,सुजानगंज,जंघई, फूलपुर, वरना, मछली शहर, सुवंसा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोगो को “मुंगरा बादशाहपुर जिला बनाओ मोर्चा” में जोड़ा जाए और इसके लिए तन मन धन से संघर्ष किया जाय। इस मौके पर बैठक मे सर्वश्री राधेश्याम पांडेय,बाल कृष्ण मिश्र बचऊ, नवीन मौर्य, डॉक्टर अम्बिका प्रसाद मौर्य, राम स्नेही पटेल, नागेंद्र, विजय सिंह, शीतल प्रसाद मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, द्विजेन्द्र नाथ तिवारी, शत्रुंजय सिंह, कल्पनाथ तिवारी, लाल बहादुर पाल कदम राज सिंह उपस्थित थे ।
