भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ब्रेकिंग न्यूज़, अनियंत्रित ट्रैक्टर के कुचलने से नव युवक की हुई तत्काल मौत, शव को रोड पर रखकर किया चक्का जाम

0 21

मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर के बेलवार रोड पर स्थित ग्राम सकरा के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर के द्वारा कुचल जाने से मोटरसाइकिल सवार नव युवक की मौके पर मौत हो गई । मृतक का नाम अमन सिंह पुत्र अरविंद सिंह ग्राम सकरा जो मोटरसाइकिल से सुरजा का पूरा बाजार से होकर अपने घर लौट रहे थे । मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। उपस्थित ग्रामीणों ने और परिवार की महिलाओं ने शव को बेलवार रोड सकरा गांव के पास रखकर चक्का जाम किया । मौके पर तत्काल थाना प्रभारी

निरीक्षक मुंगरा बादशाहपुर राम बहादुर चौधरी पहुंचकर उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसी के साथ क्षेत्राधिकारी मछली शहर विजय सिंह भी घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार जनों को समझाया बुझाया । क्षेत्रीय थानों की पुलिस थाना पवारा और थाना मछलीशहर के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे । घटना सुबह 10:30 बजे की है । समाचार लिखने तक चक्का जाम जारी रहा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More