एनसीपी के लापता तीन विधायक मुंबई लौटे
मुंबई । महाराष्ट्र में सत्ता के लिए चल रहे उठापटक के बीच आज का दिन बेहद अहम है। आज सभी की नजर सुप्रीम कोर्ट पर है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट से आज जो फैसला आएगा उससे आगे की दशा और दिशा तय होगी। कल की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने आज फिर सुनवाई की तारीख दी थी। साथ ही केंद्र, राज्य, फडणवीस और अजित पवार को नोटिस दिया गया।
