प्रधानमंत्री मोदी झारखंड मे चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
रांची । झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रचार को धार देने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है । यहां पीएम

मोदी आज डाल्टनगंज और गुमला में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगे। प्रधानमंत्री अपनी डाल्टनगंज और गुमला की रैली से राज्य में प्रथम चरण में 13 सीटों के लिए होने वाले चुनावों में गुमला, विशुनपुर, लोहरदगा, सिसई समेत कम से कम 9 विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
