भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी ने कोटेदार का लाइसेन्स निरस्त करने के दिये निर्देश, शिक्षा की हकीकत जानी

0 23

जौनपुर (सू0वि0) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने विकास खण्ड सिरकोनी के ग्राम हौज पोखरा तथा प्राथमिक विद्यालय हौज प्रथम का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में किसी को भी प्रधानमंत्री

आवास तथा शौचालय नहीं दिया गया है, कोटेदार प्रत्येक यूनिट पर निर्धारित से कम राशन देता है तथा निर्धारित दर से अधिक पैसे वसूलता है, गांव में मीटर लगा है, लेकिन खम्भे नहीं है, सभी घरों में अभी तक कनेक्शन भी नही दिया गया है। जिलाधिकारी ने गांव का सर्वेक्षण कराकर प्रधानमंत्री आवास तथा शौचालय के लाभार्थियों

की सूची बनाकर पात्रों को आवास तथा शौचालय दिलाने का निर्देश दिया। कोटेदार द्वारा कम राशन देने तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलने पर कोटेदार का लाइसेंस निरस्त कर कानूनी कार्यवाही के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी द्वारा गांव में विद्युत पोल लगाने तथा सभी घरों में विद्युत कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी को गांव में ही बच्चे अंकुश, श्लोक पुत्र दिनेश तथा अनुज पुत्र रमेश घूमते पाए गए, माता-पिता से पूछने पर पता चला बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं जिस पर जिलाधिकारी ने बच्चों को अपने साथ

प्राथमिक विद्यालय हौज प्रथम ले जाकर तीनों बच्चों का एडमिशन कराया तथा बच्चों से नियमित स्कूल जाने की हिदायत दी।
गांव के निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय हौज प्रथम पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों की शिक्षा की हकीकत जानी। उन्होंने बच्चों से पहाड़ा सुनवाया कक्षा 4 तथा 5 के बच्चों में दो बच्चों को छोड़कर किसी बच्चों को 20 तक पहाड़ा नहीं आता था जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बच्चों के शिक्षा का स्तर सुधारने के निर्देश प्रधानाध्यापिका रितु उपाध्याय को दिए। मौके पर सभी अध्यापक उपस्थित पाए गये लेकिन कक्षा 01 से 05 तक कुल पंजीकृत 131 बच्चों के सापेक्ष 52 बच्चे ही उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव के सभी बच्चे स्कूल आने चाहिए। जिलाधिकारी ने बच्चों को स्कूल आने से पहले माता-पिता के पैर छूकर, नहाकर आने तथा साफ-सफाई से रहने की नसीहत दी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More