भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सड़क सुरक्षा को जीवन शैली का भाग बनाये – सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) यू0बी0 सिंह

0 20

जौनपुर (सू0वि0) । यातायात माह में तृतीय विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन विजय प्रताप इन्स्ट्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी जफराबाद जौनपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल के समस्त स्टाफ एवं 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), जौनपुर यू0बी0 सिंह ने सड़क सुरक्ष सम्बन्धी जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गयी एवं अपील किया कि बिना हेलमेट के वाहन न

चलाये, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करे, नशे की हालत में वाहन का संचालन कदापि न करें, 18 वर्ष आयु पूर्ण होने के पश्चात वैध लाइसेंस प्राप्त करके ही वाहन संचालान करे, एवं सड़क सुरक्षा को जीवन शैली का भाग बनाये। इसी क्रम में टी0एस0आई0 विनोद कुमार सिंह द्वारा सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम पालन करने हेतु अपील किया गया तथा उन्हें अपने माता-पिता, रिस्तेदार एवं मित्रों को भी जागरूक करने हेतु आहवाहन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी श्री राम सेवक पाल द्वारा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में छात्रांे को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया । उक्त के अतिरिक्त यातायात पुलिस के नारायण सिंह एवं विपिन कुमार द्वारा यातायात संकेत एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति छात्रों को विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक उमाशंकर पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था के निदेशक अजय प्रताप पाल द्वारा छात्रों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम मंे संस्था के लाल प्रकाश पाल, विजय कुमार यादव, निधि सिंह, योगेश सिंह तथा विजय प्रताप इण्टर नेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या स्वेता राय, उजाला तिवारी, श्वेता पाल, सुषमा निषाद, अमृता श्रीवास्तव तथा संस्थान के समस्त अध्यापकगण एवं परिवहन/यातायात के समस्त कर्मी उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More