क्लीनिक के नाम पर चला रहे हैं अवैध नर्सिंग
शिवगढ़ ,प्रतापगढ़ । क्लीनिक के नाम पर चला रहे हैं अवैध नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से भोली भाली ग्रामीणों को अवैध झोलाछाप चिकित्सक मामूली बीमारी को गंभीर बताकर विशाल बीमारियों में तब्दील कर देते हैं वही क्लीनिक की बात और रही लेकिन यहां मेडिकल स्टोर पर बिना रोक-टोक यमराज रूपी डॉक्टर बनकर इलाज करने में भूमिका निभा रहे हैं मामला रानीगंज का तहसील सुल्तानपुर गाजी की बाग सडक फूलपुर नर्सिंग होम बड़े पैमाने पर मेडिकल स्टोर ऑपरेशन थिएटर ईसीजी मशीन आदि इस्तेमाल करके भोले भाले मरीजों को ऑपरेशन के नाम पर ठागी करण का शिकार बनाते है इसी तरह

क्षेत्र के लच्छीपुर भगवतगंज हरिहरगंज गीता नगर बीरापुर जगनिपुर सुमनसा गौरा फतनपुर दुर्गागंज पृथ्वी गंज रानीगंज जामताली शिवगढ बिंदा गंज दिलीपपुर आदि बाजारों में झोलाछाप चिकित्सक एवं मेडिकल स्टोर संचालक डॉक्टर बनकर दवाओं को बिना रोक-टोक मरीजों को बिक्री कर रहे हैं जिसके सेवन से भोले भाले ग्रामीण इलाकों के मरीजों का सोशण करते हैं और गंभीर बीमारियों का आमंत्रण देते हैं चर्चाओं के अनुसार इन यमराज रुपी डॉक्टर नर्सिंग होम संचालक के एजेंट के रूप में काम करते हैं और मरीजों को बहला-फुसलाकर नरसिंह होमो में कमीशन के चक्कर में ले जाकर भरती कराते हैं मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गीता नगर में अवैध क्लीनिक की आड़ में मेडिकल स्टोर ऑपरेशन थिएटर नर्सिंग होम बड़े पैमाने पर अवैध रूप से चलाए जा रहा है बताया जाता है कि वहां पर इलाज ऑपरेशन के दौरान कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है या तो एक नमूना है अन्य नर्सिंग होमाे पर घटनाएं हो सकती है इन लोगों के दबाव के कारण शिकायत करता शिकायत नहीं करता है । इस संबध मे बात करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव प्रतापगढ़ ने कहा कि अवैध चल रहे नर्सिंग होमो पर छापेमारी करके कारवाही की जाएगी ।
