भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ किसान दिवस 

0 19
बहराइच । किसानों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने किसानों द्वारा की गयी माॅग पर अधि.अभि. विद्युत को निर्देश दिया कि परवानी गौढ़ी, मिहींपुरवा में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर के चबूतरे को अन्य उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट कराये जाने की कार्यवाही करें जिससे किसी भी प्रकार की जनधन की हानि न हो। किसान बैठक में अधि.अभि. लो.नि.वि. खण्ड प्रथम तथा अन्य

अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए सभी अनुपस्थित का एक दिन वेतन बाधित किये जाने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने का निर्देश दिया।

किसान बैठक के दौरान प्रगतिशील कृषक शक्तिनाथ सिंह सहित अन्य कृषकों कीे ओर से दुग्ध समितियों का गठन कराये जाने, सहकारिता विभाग से गेहूं खरीद का भुगतान कराये जाने व ग्राम डीहा में जलनिगम द्वारा कराये जा रहे कार्यो की जाॅच कराये जाने की माॅग की गयी। किसानों की ओर से यह भी अवगत कराया गया कि मिहींपुरवा में स्थापित बीज भण्डार किराये के भवन में संचालित है तथा भवन के जीर्ण-शीर्ण होने के कारण दौरान-ए-बरसात बीज खराब हो जाता है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया आवश्यक कार्यवाही हुए इन समस्याओं का त्वरित निदान करा दिया जाय।
किसान बैठक के दौरान कृषक अतुल कुमार सिंह द्वारा छुट्टा जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया। इस सम्बन्ध में कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक एस.एन. सिंह द्वारा किसानों को सुझाव दिया गया कि खेत की मेढ़ पर करौंदे के पेड़ लगाये इससे जानवर खेत में प्रवेश नहीं कर पायेंगे और इससे किसानों को अतिरिक्त आय भी होगी। श्री सिंह ने इस अवसर पर किसानों को जैविक खेती के सम्बन्ध में उपयोग सुझाव प्रदान किये।
बैठक में मौजूद भाजपा के महासचिव व कृषक परशुराम कुशवाहा ने जिलाधिकारी से अपेक्षा की कि किसान दिवस में सभी सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाय जिससे किसानों की ओर से बतायी गयी समस्याओं को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निदान हो सके। बैठक के दौरान उन्होंने यह भी जानकारी दी कि फखरपुर में गौशाला का निर्माण हो रहा है इससे छुट्टा जानवरों की समस्या पर अंकुश लग सकेगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि छुट्टे जानवरों की रोकथाम के लिए एक समिति का गठन किया जाय।
श्री कुशवाहा द्वारा चिलवरिया चीनी मिल से वर्ष 2016-17 के बकाये चीनी मूल्य का भुगतान कराये जाने तथा ब्लाक अथवा तहसील स्तर पर किसान दिवस आयोजित कराये जाने का सुझाव दिया गया। जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि मिहींपुरवा/बलहा में 15 सितम्बर से पूर्व एक किसान दिवस का आयोजन कराया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि आयोजन से 10 दिवस पूर्व ही सम्बन्धित अधिकारियों एवं किसानों को आयोजन की जानकारी दिये जाने का भी निर्देश दिया। चिलवरिया चीनी मिल से वर्ष 2016-17 के बकाये चीनी मूल्य का भुगतान कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि जनपद के जो किसान अच्छी खेती किसानी कर रहे हैं उन स्थानों पर दूसरे किसानों को ले जाकर क्षेत्र भ्रमण कराया जाय। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण से किसान को बहुत उपयोग जानकारी प्राप्त होगी साथ ही वह अच्छी खेती किसानी के लिए जागरूक एवं प्रेरित भी होंगे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि किसानों के लिए एक आदर्श प्रारूप-पत्र विकसित किया जाय ताकि उक्त प्रारूप के माध्यम से किसानों की ओर से प्राप्त होने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाय सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राहुल पाण्डेय, उप निदेशक कृषि डा. आरके सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य बृजेश कुमार, सहायक निबन्धन सहकारिता नवीन चन्द्र शुक्ल, एलडीएम आरवीएस राजपूत, जिला उद्यान अधिकारी पारस नाथ, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह, कृषक हनुमान प्रसाद शर्मा, शशांक सिंह, भगौती प्रसाद कैराती, राम केवल गुप्ता, शिव कुमार वर्मा, बलवन्त सिंह, नीरज वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा, उग्रसेन वर्मा, बबलू सिंह, केशवराम, राम प्रताप सिंह, अतुल सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More