भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जिलाधिकारी ने की केरल बाढ़ पीड़ितों के मदद की अपील

0 16
बहराइच । सचिव एवं राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन संजय कुमार के पत्र के हवाले से जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में भारी वर्षा एवं बाढ़ के कारण केरल राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में जल प्रलय की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। बाढ़ के फलरूवरूप लाखों की संख्या में व्यक्ति बेघर हो चुके हैं तथा राहत कैम्पों में शरण लिए हुए हैं। बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सूखा भोजन, पीने के पानी की बोतल, पहनने के लिए कपड़े एवं अन्य आवश्यक जीवनोपयोगी सामग्रियों को केरल राज्य में प्रभावित व्यक्तियों के लिए भेजा जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि केरल राज्य में आई आपदा के लिए मदद के रूप में प्राप्त होने वाली सामग्रियों एवं धनराशि को

प्रभावित व्यक्तियों तक पहुॅचाने के लिए शासन द्वारा अपनायी गयी व्यवस्था के तहत, भोजन पैकेट जो 1-1.50 किग्रा का होगा, जिसमें बिस्कुट, ड्राई फ्रूट, रस्क, चाॅकलेट एनर्जी बार, टेट्रा पैक फ्रूट जूस, ओ.आर.एस. तथा पानी की छोटी बोतल को शामिल किया जायेगा (जिनकी एक्सपायरी 3-4 माह बाद तक हो), रेडी टू ईट फूड पैक्ेट (चावल आधारित जिनकी एक्सपायरी 3-4 माह बाद तक हो), कपड़े जैसे टी-शर्ट, लुंगी, गमछा, साड़ी, बच्चों के कपड़े, हल्के कम्बल इत्यादि के साथ-साथ नकद धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से प्रेषित की जायेगी।

उन्होंने ने बताया कि शासन द्वारा दी गयी व्यवस्था के तहत जनपद स्तर पर नकद धनराशि को इकठ्ठा करके चेक अथवा बैंक ड्राफ्ट के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आर.टी.जी.एस. के माध्यम से सेन्ट्रल बैंक आॅफ इण्डिया के खाता संख्या 1378820696 आईएफएससी कोड सीबीआईएन 0281571 में जमा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए राहत आयुक्त कार्यालय के परियोजना प्रबन्धक टी.पी. गुप्ता मो.न. 9415445038 तथा उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण लखनऊ के परियोजना निदेशक बलबीर सिंह मो.न. 8630838940 से सम्पर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने समाज के सभी वर्ग के सक्षम व्यक्तियों से केरल बाढ़ पीड़ितों के मदद की अपील की है।
Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More