नव नियुक्त उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने सँभाली लालगंज तहसील की कमान
रानीगंज, प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ में स्थित लालगंज तहसील में कार्यरत रहे तहसीलदार दिनेश कुमार मिश्रा को शासन द्वारा दी गई प्रोन्नति के आधार पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा जारी नियुक्ति पत्र दिनांकित 24 – 8 – 18 के आधार पर उन्होंने उसी लालगंज तहसील में ही तत्काल उक्त तिथि में ही उपजिलाधिकारी /उपजिलामजिस्ट्रेट के पद

पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है तथा लालगंज तहसील में कार्यरत रहे उपजिलाधिकारी बिनोद कुमार सिंह का स्थानांतरण तहसील पट्टी के लिए हो गया है। समाचार के साथ लगी फोटो नव नियुक्त उपजिलाधिकारी /उपजिलामजिस्ट्रेट दिनेश कुमार मिश्रा की है।
लेखक – लालजी उपाध्याय पत्रकार /आर टी आई कार्यकर्ता जनपद प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ।मो. नं 9839426638
