प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ
शिवगढ़, प्रतापगढ़। सांसद प्रतापगढ़ कु.हरिवंश सिंह , विधायक रानीगंज अभय कुमार “धीरज ओझा” जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश त्रिपाठी जिलाधिकारी शम्भू कुमार व सीडीओ राजकमल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ विकास खण्ड

शिवगढ़ के जामताली प्राथमिक विद्यालय में किया गया। इस दौरान उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को चाभी प्रदान की गई। सीएमओ ए.के. श्रीवास्तव, एसडीएम अभय कुमार जी, सीओ बी.डी. मिश्र, बीडीओ विकास शुक्ल, ग्राम प्रधान सुधाकर दत्त, नीरज ओझा समेत क्षेत्रीय जन मानस उपस्थित रहे।
