कुछ संदिग्ध व्यक्ति सामान लेने के लिए आए और सामान खरीद कर ₹2000 का फोटो स्टेट नोट दे गए
पराऊगंज,जौनपुर। स्थानीय बाजार में स्थित विसार्थी सामग्री हनीफ मियां के दुकान पर सायं काल करीब कुछ संदिग्ध व्यक्ति सामान लेने के लिए आए और सामान खरीद कर ₹2000 का फोटो स्टेट नोट दे गए जब हनीफ के लड़के

बुद्धू मियां दुकान पर आए तो उन्होंने अपने बेटे को नोट दिखाए पर वह नोट फोटो स्टेट निकली। वही हनीफ मियां उन संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में निकले पर वह मिले नहीं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई । ऐसी घटना लगातार होने से आए दिन बाजार के व्यवसाई जालसाजी के शिकार होते चले जा रहे हैं। और इस तरीके के लोग अमुक स्थान पर लगातार निडर होकर घूम रहे हैं। जिससे व्यापारियों में काफी भय व्याप्त है।
