भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी के सामने गाँव की मूल भूत सुविधाओं से अवगत कराया

0 24

शिवगढ़,प्रतापगढ़ । विकाश खण्ड शिवगढ़ की ग्राम सभा भिखनापुर का चयन ग्राम स्वराज अभियान में हुआ है । ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा जनपद प्रतापगढ़ हेतु नामित नोडल अधिकारी अशोक कुमार पटेश्वरी आई ए एस निदेशक मिनिस्ट्री आफ इन्वायरमेंट व उनके साथ अनु सचिव संजय कुमार सिंह गुरुवार को लगभग 12:20बजे ग्राम सभा भिखानापुर की दलित बस्ती में समीक्षा बैठक की। बैठक मे

इंद्र धनुष जीवनज्योति जीवनसुरक्षा शौभाग्यम जनधन बीमा उजाला उज्व्ला जैसी भारत सरकार की विशेष योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई । हुए कार्यों की समीक्षा की । इस दौरान ग्रामीणों ने गाँव की मूल भूत सुविधाओं प्रधान मंत्री आवास शौचालय विधवा वृध्दा पेंशन जल निकाशी चकमार्ग आदि समस्याओं को लेकर प्रधान व सम्बंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए निस्तारण की माँग की।ग्रामीणों ने आरोप लगाया की गाँव में कभी खुली बैठक नहीं बुलई जाती है मनमानी तरीके से योजनाओं का बंदर बांट किया जाता है इस पर अधिकारिओ ने ग्राम प्रधान व ग्राम विकाश अधिकारी को नियमित बैठक कर लोगों की समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिये ।
इस दौरान बी डी ओ मान्धाता आलोक कुमार बीडीओ गौरा विकाश शुक्ला एडीओ ओमप्रकाश मौर्य ग्राम विकाश अधिकारी विशाल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More