अवैध आरा मशीनो का संचालन जोरों पर, बिभाग गहरी निद्रा मे
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । रानीगंज रेंज में हरिहरगंज बाजार में अवैध आरा मशीनो का संचालन जोरों पर चल रहा है । वन बिभाग गहरी निद्रा मे सो रहा है । औषधीय वृक्षों नीम महुआ की लकड़ियों का भंडारण है । पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से अवैध आरा मशीनों का संचालन किया जा रहा है जो पर्यावरण के लिए घातक है यही हाल रहा तो पर्यावरण संरक्षण निरर्थक

साबित होगा । जहां सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि लाइसेंसशुदा आरा मशीनों का हरी लकड़ियों के बोटे की बात ही नहीं है लकड़ियों के हरे बुरादे नहीं दिखना चाहिए लेकिन वन विभाग की मिलीभगत से हरे वृक्षों के कटान और अवैध आरा मशीनों का संचालन पूजा-पाठ को लेकर बड़े धड़ल्ले से चलाया जा रहा है । जांच के नाम पर वह रिपोर्ट में सुन्य बताते हैं जबकि बड़े पैमाने पर साक्ष्य के रूप में हरिहरगंज बाजार की मशीन देखी जा सकती है । जब इस संबंध में आरा मशीन संचालक से बात की गई तो उन्होंने कहा की वन विभाग के आला अधिकारी से लेकर प्रशासन तक राजनीतिक संरक्षण के तहत इन मशीनों का संचालन किया जाता है । मिली सूचना के अनुसार विभागीय कर्मचारी मासिक पूजा-पाठ लेकर इस अवैध मशीन का संचालन कराते हैं जो पर्यावरण के लिए घातक है जब अवैध आरा मशीन के संबंध में वन रेंज अधिकारी से फोन से बात करना चाहा तो उनका फोन नहीं लगा ।
अशोक शुक्ला की रिपोर्ट
