पुलिस कार्यवाही में एक बदमाश गिरफ्तार
फतेहगढ़ । थाना मेरापुर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर गणेशपुर चैराहा पिलखना रोड पर मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जिसमें कां0 सचेन्द्र घायल हो गया। पुलिस पार्टी द्वारा की गयी फायरिंग में बदमाश ध्रुव सिंह बहेलिया उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र ठाकुर सिंह नि0 ब्रम्हपुरी पिलखना थाना मेरापुर गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक एसबीबीएल

गन 12 बोर फैक्ट्री मेड, एक जीवित कारतूस 12 बोर, दो तमन्चे 315 बोर, 04 जीवित व 4 खोखा कारतूस तथा, 2 किलो चांदी के जेवरात व 250 ग्राम सोने के जेवरात एवं 10,400 रू0 व एक मोटर साइकिल बरामद हुयी। गिरफ्तार बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध जनपद फतेहगढ़ व आसपास के जनपदों में लूट, चोरी, आम्र्स एक्ट आदि के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं ।
